खगडि़या, मार्च 6 -- मारपीट व आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले की पसराहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मारपीट और फायरिंग की घटनाओं में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त महद्दीपुर वार्ड संख्या 2 निवासी अनिल सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी, लेकिन वह लगातार चकमा देकर भागने में सफल रहता था। इधर ​पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को प्रिंस कुमार के भोरकाठ, नवटोलिया बहियार स्थित एक बगीचे में छिपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर उसे दबोच लिया। प्रिंस कुमार पसराहा थाना के कांड संख...