लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- कस्बे में मारपीट व अवैध तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोपी हनुमान बाजपेयी उर्फ शिवेन्द्र बाजपेयी निवासी कस्बा मितौली को पुलिस ने धर दबोचा है। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि हनुमान को नहर रोड मितौली से गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...