मारपीट व अपहरण मामले में प्राथमिकी
मधेपुरा, मई 10 -- उदाकिशुनगंज। थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया है। एक पक्ष की ओर से हत्या की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट और लूटपाट की शिकायत की है। पहला मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार वार्ड 11 का बताया गया है। एक पक्ष के सुशील कुमार के आवेदन पर दो नामजद व दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के माधव कुमार के आवेदन पर दो लोगों को नामजद किया गया है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.