बगहा, जून 7 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के नवका टोला में बच्चों के खेल के दौरान हुए विवाद के बाद हुई मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।वहीं दोनों पक्षों से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गणेश सहनी व जंगी सहनी के परिवार के बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ था।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...