रुडकी, अप्रैल 9 -- लक्सर। घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को होमगार्ड समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित रजबपुर गांव निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पांच अप्रैल की शाम उसका भाई सुनील कुमार घर के अंदर आटा चक्की पर काम कर रहा था। इसी दौरान राकेश, सुमित, आदेश निवासी रजबपुर और राहुल निवासी गिद्धावाली, खानपुर लाठी-डंडे और सरिये लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि सुमित होमगार्ड में तैनात है। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर की दीवार और सरकारी स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़ते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सुनील पर जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुधीर पर भी हमला किया गया। शोर मचाने पर हमलावर जान से ...