महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा में शुक्रवार को मारपीट के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पति-पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी रामअवतार चौहान व छोटू चौहान में आपसी विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी। इसमें छोटू ने रामअवतार के सिर पर कुल्हाड़ी के बेंट से वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छोटू चौहान व उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.