मऊ, मार्च 5 -- दोहरीघाट(मऊ)। थाना अंतर्गत कस्बे में मंगलवार शाम मामूली कहासुनी में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, जांच के बाद शव बुधवार को घर पहुंचते कि कोहराम मच गया। देर शाम को मुक्तिधाम पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। कस्बे के खटीक टोला निवासी 65 वर्षीय कुमार सोनकर पुत्र स्व. इसरी सोनकर मंगलवार की शाम बगीचे में बैठे थे। उसी समय मनीष यादव उर्फ लाला निवासी कमला तिवारीपूरा नशे की हालत में आकर बैठ गया और शराब पीने लगा। जिसपर बुजुर्ग कुमार सोनकर ने मना करने लगे, लेकिन मना करना मनीष यादव को ठीक न लगा और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगा। इस दौरान सर पर ईंट से मा...