बगहा, जुलाई 31 -- मैनाटाड़। स्थानीय थाना के बस्ठा गांव की महिला खुशबू नेशा ने घरेलू विवाद में मारपीट करने में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। आरोप है कि विगत 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह अपने ससुराल के दरवाजे पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी सास नसीमा खातुन कथित रूप से गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर सास नसीमा खातुन, शेख अजीज उर्फ बागड़, बासमती खातुन और हसीना खातून ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पति शेख क्यामुद्दीन के साथ भी मारपीट की गयी। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...