रुद्रपुर, मई 13 -- सितारगंज, संवाददाता। गौरीखेड़ा। ग्राम गौरीखेड़ा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने जाहिद अली, हामिद अली, रियासत अली और शाकिर समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गौरीखेड़ा निवासी मो. कासिम पुत्र अच्छन ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे वह गांव स्थित अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही निवासी जाहिद अली पुत्र शौकत अली अपने भाइयों हामिद अली, रियासत अली, शाकिर तथा तीन अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और दीवार निर्माण को लेकर विवाद करने लगे। जाहिद अली ने कहा कि वह (कासिम) अपने घर की दीवार उस दिशा में बनाए, जो उसके घर के सामने है। इसी बात को ...