प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- मानिकपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहामिदपुर गांव में 23 मार्च को गांव के ही दो पक्षों के लोग मारपीट कर रहे थे। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो उसके सामने भी लोग विवाद करते रहे। उसी मामले में मानिकपुर थाने के दरोगा संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से रेखा देवी पत्नी सोहनलाल, उसके बेटे जयकरन, बेटी रिंकी देवी, क्रांति देवी और दूसरे पक्ष से रोशनलाल उसकी पत्नी प्रभावती बेटे विपिन कुमार के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.