मारपीट में सात दिन बाद केस दर्ज, चार नामजद
रामपुर, अप्रैल 29 -- क्षेत्र के ग्राम पठानों वाला मझरा में मारपीट के मामले में घटना के सात दिन बाद पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम पठानों वाला मझरा निवासी जुनैद खां पुत्र छोटे खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने खेत से गेहूं निकलवाकर भतीजे के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम मिलक भूरे खां निवासी इरफान खां, रिजवान खां उर्फ राजा खां, मेहरबान खां और उस्मान खां ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने जुनैद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.