जौनपुर, अप्रैल 19 -- शाहगंज। नगर के अलीगंज मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दंबगों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से मारपीट किया। घटना की सूचना कोतवाली में देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से की। उनके आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुढ़वा बाबा अलीगंज निवासी सरोजा देवी पत्नी शिवनारायण के अनुसार नौ अप्रैल को आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा और लाठी-डंडों से हमाला किया, जिसमें उसके और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.