प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के माधव नगर मोहल्ला निवासी चंदन त्रिपाठी ने न्यायालय में वाद दायर किया है। जिसमें बताया है कि 22 अगस्त 2025 को सरोज बस्ती में ठेकेदार मयंक तिवारी निवासी जगापुर घटिया नाली निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर ठेकेदार अपने भाई और सहयोगियों के साथ उसे मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। घर जाने के बाद भी वह लोग घर पहुंचे और घर में रखा सामान तोड़ दिया। जेब में रखे रुपये निकाल लिए। नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मयंक तिवारी, राहुल तिवारी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...