जौनपुर, मार्च 11 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। गद्दोपुर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. चंद्रशेखर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनके देवर को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेनी खरवार, बादल, मनोज, माता राय, देवी राय, अजीत और प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले में मारपीट और तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है, जबकि लूटपाट का आरोप सही नहीं पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.