चंदौली, मार्च 6 -- सैयदराजा। क्षेत्र के तेंदुहान गांव में बीते गुरुवार की शाम अबीर गुलाल लगाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों वसीम, वकील, समीम तथा साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से राड आदि बरामद हुआ। अभी मुख्य अभियुक्त खुर्शीद सहित अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। तेन्दुहान निवासी शशि प्रकाश और चंदन सहित गांव के अन्य युवक अबीर गुलाल के साथ डांस कर रहे थे। इसी दौरान युवकों ने मुस्लिम युवकों को अबीर गुलाल लगा दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी शशि प्रकाश, चंदन आदि को मारपीट कर घायल कर दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...