कन्नौज, जुलाई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को लोहे की सरिया के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम खबरिया निवासी मोहिनी पत्नी अंशूल राजपूत ने गांव के रामनिवास पुत्र सोनपाल के खिलाफ 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने बच्चों के विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने के इरादे से लोहे की सरिया से हमला कर दिया था। मारपीट के बाद वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी छिबरामऊ भेजा गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने पर महिला को मेडिकल ...