महाराजगंज, मई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के निचलौल रोड पर धनेवा-धनेई पेट्रोल पम्प के पास कार सवारों से मारपीट के बाद एक युवक ने लूट की सूचना देकर सनसनी मचा दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित व एक आरोपित को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई। प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश में मारपीट का सामने आ रहा है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। अमरूतिया निवासी पीड़ित का कहना है कि अपने भाई के साथ टेम्पो लोडर से ठंडे पानी का सप्लाई कर रहा था। आरोप है कि धनेवा-धनेई पेट्रोल पम्प के पास कार सवार आए। लोडर को रोक गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- मानगो मारपीट व लूट कांड में दो आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी मना करने पर मारपीट की। यह भी आरोप है कि लोडर की डिग्गी से 35 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस के मुताब...