कन्नौज, मई 11 -- ठठिया थाना क्षेत्र के तिलसरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने घर के बाहर पहुंचकर युवक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में युवक समेत उसकी मां, पत्नी और भाई घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तिलसरा निवासी राजीव कुमार पुत्र रामनरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव के ही बादाम सिंह पुत्र प्यारे, उसके पुत्र आशीष व अमन तथा आकाश पुत्र रामशरण पुरानी रंजिश को लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर...