मोतिहारी, अप्रैल 12 -- प्रियरंजन, मोतिहारी। नगर थाना के राजा बाजार मोहल्ला में रुपए के लेनदेन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में जख्मी मुन्ना सिंह का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मामले में मुन्ना सिंह ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इधर, रविवार की सुबह शहर के राजा बाजार में गोली चलने की बात सामने आई। गोली चलने की चर्चा शहर में खूब हुई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में कोई सुराग नहीं मिला। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गोली चलने की घटना नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.