मारपीट में युवक जख्मी, चार पर केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- क्षेत्र के गांव कंधरापुर में परिवार के लोगों द्वारा युवक के मकान पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित हरिश्चंद्र ने बताया उसके पुश्तैनी मकान पर परिवार के बबलू, दिलीप ,राजेंद्र और टीटू जबरन कब्जा करना चाहते थे जिसका उसने विरोध किया तभी सभी ने एक राय होकर लाठी डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराकर नामित आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- युवक को मारपीट कर किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.