मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइयां गांव के नकूपुर मजरा में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। गांव निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र बहादुर बिंद ने बताया कि पड़ोसी बबलू उर्फ जटाशंकर ने पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जेब में रखा दस हजार रुपये भी छीन लिए। लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद बबलू उर्फ जटाशंकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.