मारपीट में युवक घायल, दूसरे की तलाश में छह घंटे खंगाला जंगल
बागपत, जून 14 -- दाहा। भड़ल गांव जंगल में शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, दूसरे युवक की तलाश में पुलिस छह घंटे तक जंगल खंगालती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार की सुबह वह घर पर सोता मिला। भड़ल गांव निवासी दो दोस्त शिवम व विजय दिल्ली में रहते है। शिवम दिल्ली में गाड़ी चलाता है, जबकि विजय टायल्स की दुकान पर कार्य करता है। शनिवार देर शाम डायल-112 पर भड़ल निवासी विनय ने सूचना दी कि उसके भाई विजय उर्फ फिदा के साथ छोटू उर्फ शिवम ने मारपीट कर दी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय को बिनौली सीएचसी भिजवा दिया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। वहीं, शिवम के पिता कृष्णपाल ने पुलिस को बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.