गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के गणेश स्थान मांझा गांव में मंगलवार को पूर्व से चल रहे बच्चों के विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक विनोद तिवारी का 35 वर्षीय बेटा मनीष तिवारी बताया गया है। इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.