कोडरमा, फरवरी 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मरचोई मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम कुछ बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा नकदी छीनकर फरार हो गए। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय साजन कुमार, ग्राम समलडीह निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साजन कुमार किराना सामान का थोक व्यवसाय करते हैं। गुरुवार की शाम वे बाजार से बकाया राशि की वसूली कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरचोई मोड़ के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। घायल साजन ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने टंगी से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट के बाद बदमाशों ने वसूली की पूरी नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.