मारपीट में युवक का हाथ टूटा
वाराणसी, जून 27 -- चौबेपुर (वाराणसी)। टेकुरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम करीब 7:30 बजे गांव के राहुल सिंह एवं वीर सिंह ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र पवन कुमार सिंह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में बुजुर्ग पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.