गोरखपुर, जून 23 -- बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी सूरज ने गांव के प्रेम यादव पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 21 जून की शाम खेत से घर लौटते समय दिस्तौलिया चौराहे पर आरोपी ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- तीन भाइयों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...