बलिया, जून 29 -- सिकन्दरपुर। इलाके के करमौता गांव में सोमवार को खेत की सिंचाई के बाद पाइप हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष से 17 वर्ष आशीष राय तथा 28 वर्षीय अभिषेक राय घायल हो गये। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आयी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ मूलचंद चौरसिया का कहना है कि मारपीट की घटना की जानकारी है, लेकिन अब तक तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...