गिरडीह, मार्च 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा (परसाटांड़) गांव के पास गुरुवार को सूरत से चतरो तक चलनेवाली पीहू नामक यात्री बस के दो चालकों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गयी। जिसमें महाराष्ट्र नासिक के रहनेवाले बस चालक अतुल राजू भाई मोरे 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से अतुल का उपचार निजी चिकित्सा केंद्र पर करवाया गया। बताया जाता है कि घटना में बस का दूसरा चालक रेम्बा मानीटांड़ निवासी महेंद्र यादव 40 वर्ष को भी चोट आयी है। इधर, घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों चालकों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...