सहारनपुर, अगस्त 26 -- देवबंद। मारपीट के दौरान मौत के बाद शव को निर्माणाधीन कॉलोनी में फेंकने के मामले में पुलिस ने होटल मालिक के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुजफ्फरनगर के छपार निवासी आजाद अली (55) का शव 23 अगस्त को देवबंद-बरला मार्ग स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में मिला था। पुत्र शाहवेज ने अनुपम होटल के मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। आजाद 22 अगस्त को दवा लेने रामपुर मनिहारान गए थे और थकान के कारण होटल में रुके थे। वहां कहासुनी के बाद मारपीट की बात सामने आई थी। यह भी पढ़ें- किराएदार की हत्या कर शव जंगल में फेंकने में तीन अभियुक्तों को उम्रकैद पुलिस ने होटल मालिक के पुत्र आशु पाल निवासी कायस्थवाड़ा और कर्मचारी शौकीन नि...