मुरादाबाद, मार्च 10 -- कटघर थाना क्षेत्र के हनुमानमूर्ति निवासी अरुण ने मंगलवार को अपने पड़ोसी रवि, उसका भाई शुभम, मां सत्यवती, सोनू और गुड्डी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। अरुण ने आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उसके और उसके भाई के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मार पीटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.