गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा। रमकंडा थानांतर्गत मुरली गांव के बघमरी टोला निवासी राजनाथ सिंह की पत्नी देवमाणि देवी और उसका पुत्र बृजमोहन सिंह मारपीट की घटना में घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बृजमोहन ने बताया कि उसके गोतिया के लोग उसका भूमि को अपना बताकर कब्जा करना चाह रहे हैं। उसका विरोध करने पर बैजनाथ सिंह, लल्लू सिंह, ललित सिंह, कुंती देवी, राधिका देवी सहित अन्य ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद देवमाणि की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.