मारपीट में मां बेटा घायल, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 17 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बघनरी गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को हुई मारपीट में मां, बेटा घायल हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बघनरी गांव निवासी फूल कुमारी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी मेरी जमीन में ईंट बिछाकर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना में फूल कुमारी तथा उनका बेटा सत्यप्रकाश चोटिल हो गए। मां-बेटे को सीएचसी भेजा गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश, जयप्रकाश, मंजू और संध्या के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.