गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज। जिले का बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में गुरुवार को दीवार जोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट में मां-बेटे व बहू घायल हो गई। घायल हीरालाल रावत की 60 वर्षीय पत्नी सोहिला देवी, उसका बेटा चन्दन कुमार व बहू अलका देवी को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मारपीट में घायल लोगों ने बैकुंठपुर थाना की पुलिस को दी है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घायलों ने बताया कि उनके पड़ोस के लोग उनकी जमीन पर दीवार जोड़ रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व चाकू से वार कर घटना को अंजाम दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.