मिर्जापुर, जून 21 -- हलिया। क्षेत्र के हरसड़ गांव में शनिवार को दो पक्षों की महिलाओं के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला अचेत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया है। अचेत 24 वर्षीय शर्मिला देवी हरसड़ गांव की निवासी हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...