जहानाबाद, जून 2 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के छोटकी अहियापुर में आपसी विवाद में मारपीट हुई है जिसमें महगू पासवान जख्मी हो गया। जख्मी मंहगू पासवान को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। बाद में घायल व्यक्ति के द्वारा सदर थाना में मारपीट के मामले में आवेदन दिया गया है। जख्मी के आवेदन पर सदर थाना में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर न्यू अरवल में शबनम परवीन के साथ मारपीट एवं गाली गलौज हुआ है इसमें शबनम परवीन के आवेदन पर पांच लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में केस दर्ज करते हुए दोनों मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...