अररिया, मार्च 15 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के कनखुदिया गांव में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में नरेश ठाकुर व रानी देवी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल दोनो घायलों को खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...