रुडकी, मार्च 5 -- खड़ंजाकुतुबपुर गांव में नमाज पढ़कर लौट रहे ग्रामीण के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ हीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी जावेद आलम पुत्र इरफान ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विगत 25 फरवरी को रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे उसका भाई इरफान मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी बीच जमील उर्फ कालू, नदीम, अजीम, जरीना निवासी खड़ंजा कुतुबपुर ने उसके भाई परवेज के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने हमला कर दिया। इससे उसका भाई परवेज व पिता इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराब सुनकर कई लोग मौके पर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.