अररिया, फरवरी 17 -- पलासी, (ए.सं)। बीते 24 घंटे के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में फरसा डांगी गांव की मुन्नी खातुन, मो दिलशाद, मो दिलवर, सेलगुन, आरबुन, आसमीना खातुन,अकिलम,सोनगोडा गांव का मो रईस उद्दीन, श्यामपुर गांव का रिहाना खातुन,रूमनी खातुन व कलियागंज गांव का श्याम लाल साह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। डा चंदन कुमार ने बताया कि इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.