मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल
अररिया, मई 5 -- पलासी, (ए.सं) । प्रखंड क्षेत्र सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में सिकटी हिम्मतपुर के हनीब आलम, अरशदी खातून, बरहट की जहां आरा, रुकसार व श्यामपुर की संजरी खातुन शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.