अररिया, दिसम्बर 26 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित छह व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में बरहट गांव का मो मुनतसीर, मो गालीफ, मो बाबुल,मो मोकिम,मो फहिम व महादेव कोल गांव की किरण देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी डा तनवीर आलम ने देते हुए बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पलासी में होने के बाद फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.