मारपीट में महिला समेत 4 जख्मी, 2 रेफर
समस्तीपुर, मई 17 -- पूसा। मारपीट की दो अलग घटनाआंे में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये। घायलो में दो लोगों को रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोरसंड कुम्हरा गांव में हुई मारपीट में महेश महतो के पुत्र सुधीर चन्द्रवंशी एवं उनकी पत्नी रविता देवी जख्मी हो गई। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया गया है। इधर मालीनगर सिमरी गांव में हुई मारपीट मामले में रामेश्वर राम के पुत्र राजेश राम एवं दिलीप राम के पुत्र छोटू कुमार जख्मी हो गये। जिसेे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गहन चिकित्सा के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.