प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ढिढुई गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। जिससे संजू देवी पत्नी सत्येंद्र चौहान, फौजदार चौहान, प्रेम देवी पत्नी फौजदार चौहान और रीता देवी पुत्री फौजदार समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया गया। मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...