जौनपुर, मई 9 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा गांव में विवाहिता की पिटाई का विरोध करने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को ससुराल पक्ष ने पीट दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावतपुर गांव निवासी सत्यनारायण निषाद ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री रूबी निषाद की शादी एक वर्ष पूर्व पिलकिछा गांव निवासी सिकंदर उर्फ लड्डू निषाद से हुई थी। आरोप है कि बुधवार को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने रूबी को लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना मिलने पर अगले दिन सत्यनारायण की पत्नी, बहू और अन्य परिजन रूबी की ससुराल पहुंचे तथा विरोध जताया। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दोनों पक्षों ने कराया केस इसी बात पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट ...