पीलीभीत, अप्रैल 11 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ऐमी निवासी जोगेंद्र पाल सिंह ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि आठ अप्रैल को रात करीब आठ बजे गांव का ही जगदीश पुत्र कल्याणराय उसके घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौच करने लगा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने अपने भाई राजू और राकेश को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर लाठी,डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर मां वीरमति और पिता ढाकनलाल मौके पर आए और बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.