मधुबनी, जनवरी 3 -- झंझारपुर। लखनौर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव वार्ड संख्या-9 में शनिवार को मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी रोहित झा की 35 वर्षीय पत्नी नंदिनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। घायल महिला के पति रोहित झा ने बताया कि पड़ोसियों के साथ पुराने मारपीट विवाद को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है। इसी रंजिश में उनकी पत्नी जब घर से बाहर सड़क पर टहल रही थी, तभी अचानक कुछ युवक पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला की आंख के पास गंभीर कट लगा है, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और इलाज जारी है। इधर, लखनौर थाना के थानाध्यक्ष कार्तिक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.