मारपीट में महिला गंभीर घायल, पति ने चार लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया
हरिद्वार, जून 26 -- थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इब्राहिमपुर निवासी नफीस उर्फ पप्पू पुत्र अब्दुल वहाब ने थाना पथरी में दी तहरीर में बताया कि 21 जून की सुबह उनकी पत्नी गुलनाज घर के सामने सफाई कर रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी इदरिश पुत्र निन्ना, अजीजुर्रहमान पुत्र इदरिश, मोनू पुत्र अजीजुर्रहमान तथा जैद पुत्र अजीजुर्रहमान निवासीगण ग्राम इब्राहिमपुर, पथरी वहां पहुंचे और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों आरोपियों ने गुलनाज पर हमला कर दिया और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। हमले में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.