महाराजगंज, फरवरी 8 -- परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुआ महुई निवासी छोटे लाल शर्मा के अनुसार 5 फरवरी की शाम उनकी बहू शशि देवी घर के सामने बैठी थी। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने गाली-गलौज के बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.