मारपीट में महिला का फटा सिर, केस
भदोही, जून 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बिहरोजपुर निवासी रेनू देवी पत्नी कड़ेदीन यादव ने बताया कि 29 मई सुबह गांव के दीनानाथ यादव और पत्नी गायत्री उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान दीनानाथ यादव ने बाल्टी से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। पीड़िता ने आरोपियों पर हैंडपंप से पानी लेने से रोकने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.