कन्नौज, मार्च 26 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम इस्माइलपुर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी जुलेखा बेगम पत्नी मिनाज ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 25 मार्च को परिवार के चाँद खां, जैनव व जेवा दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब मेरी पुत्री महजवी ने विरोध किया, तो उसे घर में घुस कर मारने पीटने लगे। मेरे जेठ कासिम पुत्र शहवाज, पति मिनाज पुत्र शहवाज व पुत्र हसनैन ने बचाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उन्हें भी मारा पीट कर घायल कर दिया। और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...