बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र में नबीगंज अल्लापुर गांव में हुई अलग-अलग मारपीट में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। इन मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नबीगंज अल्लापुर गांव निवासी नेहा मिश्रा पुत्री रमेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे गांव के ही रंगनाथ मिश्र, ऋषि मिश्र व विवेक मिश्र उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए, दरवाजा तोड़ दिया और नेहा मिश्र, उनकी भाभी व माता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि उनकी माता को जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। जाते समय आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। विपक्षी ऋषि मिश्र पुत्र गोकरन मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.